

ऋषिकेश – देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट पर ऋषिकेश प्रेस क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने मिलकर फूलों की होली खेली और होली के गीतों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में संस्कृत विभाग की टीम ने होली के गीत प्रस्तुत किए। वहीं, मैत्री स्वयंसेवी संस्था की टीम ने होली और गढ़वाली गीत गाकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया।
इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की झांकी और नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने फूलों से होली खेलकर आपसी भाईचारे और खुशी का संदेश दिया।
इस मौके पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जगदगुरु द्वाराचार्य दयाराम दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक सेमवाल, संरक्षक हरीश तिवारी, मनोहर काला, जितेंद्र चमोली, राजेश शर्मा, मनीष अग्रवाल और विनय पांडे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने मिलकर होली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।







