

उत्तराखंड: प्रदेश की राजधानी देहरादून में एक युवती की हत्या से हड़कंप मच गया है. एक 23 वर्षीय युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है. पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र की है.
गौरतलब है कि देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या हुई है. बताया जा रहा है कि युवती घर से निकली थी. जिससे बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया. इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है वहीं लोगों में भारी आक्रोश भी है.
इस निर्हममता को अंजाम देने वाला आरोपी युवक ने चापड़ से गला रेता: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया था. युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि तुरंत ही हमला होने के बाद युवती नीचे गिर गई. वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है. पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक की तलाश करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद विरोध के चलते इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं. वहीं पुलिस से लोगों ने हत्यारे को सख्त सजा दिलाने की मांग अड़े हैं.
पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया. उसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के अनुसार…हत्या का आरोपी आकाश कुमार है. इसकी उम्र 27 साल है. पिता का नाम कोमल राम, निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून है. –देहरादून पुलिस-







