

हरिद्वार: सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक चलती कार में किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा था। हरिद्वार पुलिस ने वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कार चालक से संपर्क किया इसके बाद कर चालक को पुलिस ने पकड़ा और कार मालिक ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह स्वयं पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर चालान कटवाया।
पुलिस को कार चालक ने वचन दिया कि भविष्य में इस प्रकार का कोई भी स्टंट नहीं करेगा।
-हरिद्वार पुलिस अपील करती है कि स्टंट नहीं, सुरक्षित ड्राइविंग करें।
-क़ानून का पालन करें, अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा करें।







