

ऋषिकेश नगर निगम के महापौर शंभू पासवान ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरे होने पर नगर क्षेत्र के लिए हुए विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस संबंध में महापौर ने अपने कार्यालय में मीडिया से खास बातचीत की।
महापौर ने बताया कि नगर निगम का मुख्य कार्य शहर को स्वच्छ बनाना है। इसी कड़ी में स्वच्छ ऋषिकेश के संकल्प के साथ प्रतिदिन –डोर टू डोर कूड़ा एकत्र प्रणाली को 100% प्रभावी बनाया गया है।
-चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
-कूड़ा एकत्रित करने के लिए वाहनों की संख्या बढ़कर 52 की गई है। जिसकी वजह से यूजर चार्ज 10 लाख से बढ़कर 14 लाख पहुंच चुका है।
-शहर के मुख्य मार्ग और आंतरिक गलियों में आधुनिक एलइडी लाइट लगाई गई है।
-जर्जर सड़को को ठीक किया गया है।
-नाली निर्माण पर रिकॉर्ड कार्य हुए हैं।
-नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल करते हुए ऑनलाइन टैक्स की शुरुआत की जा रही है।
-नगर क्षेत्र में पार्कों के निर्माण एवं सौंदर्यकरण पर विशेष फोकस है।
-1.91 करोड़ के लागत से चंद्रेश्वर नगर में रजत जयंती पार्क और 25 लाख के लागत से आवास विकास केशव पार्क में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
-17.77 करोड रुपए से नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत हॉट में सड़कों का सुधारीकरण किया गया है।
-लाल पानी में कचरा निस्तारण प्लांट का काम जोर शोर से चल रहा है।
-शहर के मार्गों पर 10 स्थलों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन एवं स्मार्ट बस सेंटर पीपीपी मोड पर लगाए जा रहे हैं। जिससे यहां एक और निगम की राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
-वहीं दूसरी ओर शहर में आने वाले यात्रियों को भी स्वच्छ ईंधन उपलब्ध होगा।







