

ऋषिकेश: स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से हरियाणा के रोहतक में 2 फरवरी से 7 फरवरी तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से 11 खिलाड़ी और 4 कोच शामिल हुए थे। सभी खिलाड़ियों ने मेहनत और लगन से खेलते हुए कुल 16 पदक जीते। उत्तराखंड की टीम ने 4 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 7 कांस्य पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ी दिसू ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक जीते।
राहुल सैनी ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया।
विदुषी ने 1 स्वर्ण पदक जीता।
सरस्वती ने 1 रजत पदक अपने नाम किया।
राहुल रतूड़ी ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
मोहित तड़ियाल ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया।
सौरभ सेमवाल ने 1 रजत पदक जीता।
राजेंद्र सिंह ने 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।
टीम के हेड कोच जगदीश सिंह (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तराखंड) रहे। खिलाड़ियों को असिस्टेंट कोच विजयलक्ष्मी, सतीश बलूनी और आराधन ने प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस सफलता से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







