


ऋषिकेश: ऋषिकेश और आसपास के इलाके में चलने वाले टेंपो चालकों को अब कंडक्टर सीट हटानी होगी। यह सीट नहीं हटाने वाले चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा। इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सभी टेंपो स्टैंड पर जाकर चालकों को जागरुक कर दिया है।
दरअसल हाई कोर्ट ने सुरक्षा की दृष्टि से स्पष्ट आदेश दिए हैं कि टेंपो के बगल में लगी कंडक्टर सीट हटा दी जाए। इसी आदेश के अनुपालन में परिवहन विभाग ने ऋषिकेश में चलने वाले सेवन प्लस वन सीटर टेंपो को अब सिक्स प्लस वन में कन्वर्ट करना शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ टेंपो चालकों को निर्देशित किया है कि वह स्वत ही टेंपो के बगल वाली सीट को हटा दें। सीट नहीं हटाने वाले चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा। जिसमें चालान काटने से लेकर टेंपो सीज करने तक की कार्रवाई शामिल है।
एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की है। जो चालक कंडक्टर सीट नहीं हटाएगा उन टेंपो की परिवहन विभाग कार्यालय में फिटनेस भी नहीं होगी।







