

ऋषिकेश: उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और थाना मुनि की रेती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में टीम ने 1 किलो 200 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह के निर्देशानुसार, एसटीएफ और मुनि की रेती पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 1200 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान किशन नौटियाल और विमल भट्ट निवासी स्वर्गाश्रम, जौंक गांव, थाना लक्ष्मण झूला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे यह चरस गौरी आर्या नाम की युवती से खरीदकर लाए है। जो कपकोट बागेश्वर की रहने वाली है।
वहीं तस्करों ने कबूला कि वे पर्यटकों को ऊंचे दामों पर चरस बेचकर अधिक मुनाफा कमाने के लालच में इस अवैध धंधे में उतरे है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़ी महिला की तलाश में जुट गई है।







