

डोईवाला: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (प्रथम) देहरादून, जया बलोनी ने गुरुवार को कोतवाली डोईवाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मालखाने और शस्त्रों की जांच
एसपी देहात जया बलोनी निरीक्षण के दौरान अनुशासन, पारदर्शिता और जन-सेवा को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
एसपी ने सबसे पहले मालखाने और शस्त्रागार का रुख किया। उन्होंने शस्त्रों की स्थिति और माल के सुरक्षित रखरखाव की जानकारी ली। साथ ही थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों, एमवी एक्ट और माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण की समीक्षा की।
ऑनलाइन शिकायतों और सीसीटीएनएस की समीक्षा
डिजिटल पुलिसिंग पर जोर देते हुए जया बलोनी ने CCPTNS से संबंधित कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा की:
-
NCRP और 1930: साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण।
-
सीएम हेल्पलाइन: लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति।
-
उच्चाधिकारियों के निर्देश: ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समयावधि के भीतर जांच।
पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन
निरीक्षण के बाद एसपी ने थाने और चौकियों पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया। इसमें उन्होंने:
-
कर्मचारियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को सुना।
-
पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने की नसीहत दी।
-
जनता के साथ उच्चकोटि का शालीन व्यवहार रखने और पीड़ितों की शत-प्रतिशत सहायता करने के निर्देश दिए।
सख्त दिशा-निर्देश
एसपी ग्रामीण ने स्पष्ट किया कि एमवी एक्ट और पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई में तेजी लाई जाए। उन्होंने थाना भवन, कार्यालय, मैस और आवासीय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ सभी अभिलेखों (Records) को अपडेट रखने के निर्देश दिए।







