




देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 11 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने पिछले 48 घंटों में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से यह सफलता हासिल की।
पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों और मातहतों को फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए कड़े निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए सहसपुर, विकासनगर और वसंत विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से 11 अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
• दिलीप (पुत्र दिनकर) – निवासी: कांवली गांव, थाना वसंत विहार, देहरादून।
• धीरज ठाकुर (34 वर्ष, पुत्र रमेश चन्द्र) – निवासी: जस्सोवाला, देहरादून।
• हिमांशु बडोला (45 वर्ष, पुत्र शिवचरण बडोला) – निवासी: टीचर्स कालोनी, कोतवाली सहसपुर।
• विक्की कुमार (32 वर्ष, पुत्र भंवर सिंह) – निवासी: चोईबस्ती रामपुरकलां, थाना सहसपुर।
• देवेन्द्र थपलियाल (53 वर्ष, पुत्र मथुरा प्रसाद) – निवासी: हाथीबड़कला, ब्लॉक 6, देहरादून।
• आमिर खान (31 वर्ष, पुत्र दिलबहार) – निवासी: ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर।
• फैसल (22 वर्ष, पुत्र नूर मौहम्मद उर्फ निन्ना) – निवासी: ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर।
• मेहरबान उर्फ माठू (28 वर्ष, पुत्र इकबाल) – निवासी: कुंजा ग्रांट, थाना विकासनगर।
• जुनैद खान (24 वर्ष, पुत्र इल्ताफ) – निवासी: ग्राम कुंजा ग्रांट, थाना विकासनगर।
• बिलाल (30 वर्ष, पुत्र समीम) – निवासी: ग्राम कुंजा ग्रांट, थाना विकासनगर।
• सोनी (30 वर्ष, पुत्र अख्तर अली) – निवासी: वार्ड नं. 09, ढकरानी, थाना विकासनगर।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

