




हरिद्वार। खेल महाकुंभ-2026 और मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत जनपद हरिद्वार में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने प्रतियोगिताओं का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत आगामी 25 सितंबर से 6 अक्तूबर तक जिले में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस प्रतियोगिता के दौरान बॉक्सिंग, बेसबॉल, नेटबॉल और ताइक्वांडो जैसे चार प्रमुख खेलों के ट्रायल और मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं का पूरा शेड्यूल:
-
बॉक्सिंग: 25 सितंबर, प्रातः 10:00 बजे
(स्थान: योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद स्थित बॉक्सिंग हॉल)
-
बेसबॉल: 26 सितंबर, प्रातः 10:00 बजे
(स्थान: योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद)
-
नेटबॉल: 27 सितंबर, सायं 04:00 बजे
(स्थान: सिडवल्ड स्कूल, बीएचईएल सेक्टर-1, रानीपुर)
-
ताइक्वांडो: 6 अक्तूबर, प्रातः 10:00 बजे
(स्थान: योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद)
खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने की अपील
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने राज्य भर से आने वाले इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे तय समय और स्थान पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लें, ताकि उन्हें खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा साबित करने का पूरा अवसर मिल सके।

