
लामबगड़ (उत्तराखंड): बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक पिकअप वाहन और राजस्थान नंबर की कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल 12 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया राहत कार्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों और राहत दल की मदद से सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
10 घायलों को सीएचसी ज्योर्तिमठ किया गया रेफर पांडुकेश्वर के चौकी प्रभारी रुकम सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वाहनों में 12 लोग सवार थे। जेपी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद 10 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योर्तिमठ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में सवार लोग कंबल बेचने का काम करते हैं।
हादसे में घायल हुए लोगों की सूची:
-
राजस्थान नंबर कार सवार (मुरादाबाद निवासी): पूनम, पुष्पेंद्र, ऊचीसा, कृष, दिव्या तोमर और सुंदर आनंद दास।
-
पिकअप सवार (मुजफ्फरनगर निवासी): मनोज पाल, मोंटी, शिव कुमार, मनोज कुमार, जॉनी और शुभम पाल।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यातायात को सामान्य कर दिया गया है।

