
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस (IAS) और 20 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार देर शाम कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए। इस फेरबदल के तहत राज्य के पांच जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) तैनात किए गए हैं, साथ ही कई नगर निगमों और महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी बदली गई है। इसके अलावा, शिक्षा विभाग में भी 26 नवनियुक्त उपशिक्षा अधिकारियों (DBEO) को पहली तैनाती दी गई है।
पांच जिलों में नए सीडीओ की तैनाती शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, पांच जनपदों में विकास कार्यों को गति देने के लिए नए मुख्य विकास अधिकारियों की नियुक्ति की गई है:
-
दीपक सैनी: सीडीओ, देहरादून
-
प्रवीण कुमार: सीडीओ, पिथौरागढ़
-
अनामिका: सीडीओ, अल्मोड़ा
-
राहुल आनंद: सीडीओ, उत्तरकाशी
-
दीपक रामचंद्र: सीडीओ, चमोली
शासन और नगर निगमों में अहम बदलाव
-
अपर सचिव निधि यादव से पंचायतीराज विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उनके स्थान पर अभिषेक त्रिपाठी को नया निदेशक पंचायतीराज बनाया गया है।
-
देहरादून के निवर्तमान सीडीओ अभिनव शाह को अब अपर सचिव पर्यटन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
आशिमा गोयल (IAS) को हरिद्वार नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।
-
इसके अतिरिक्त स्मृता परमार को नगर आयुक्त रुड़की, नुपुर वर्मा को नगर आयुक्त रुद्रपुर, परितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर और श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त देहरादून नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख आईएएस व पीसीएस अधिकारियों की नई तैनाती
-
जय भारत सिंह: अपर निदेशक, शहरी विकास
-
गौरी प्रभात (IAS): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की
-
दीक्षिता जोशी: संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर
-
जीवन सिंह (PCS): आयुक्त गन्ना एवं चीनी, काशीपुर
-
त्रिलोक मार्तोलिया: अपर आयुक्त, कुमाऊं
-
रामजी शरण: अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
-
पंकज कुमार: अपर मेलाधिकारी, कुंभ
-
गोपाल राम बिनवाल: उपमेलाधिकारी, कुंभ
इन जिलों में बदले गए अपर जिलाधिकारी (ADM)
-
जितेंद्र कुमार: एडीएम, देहरादून
-
निर्मला बिष्ट: एडीएम, ऊधमसिंह नगर
-
नारायण सिंह: एडीएम, चमोली
-
रविंद्र बिष्ट: एडीएम, बागेश्वर
-
कमलेश मेहता: एडीएम, रुद्रप्रयाग
शिक्षा विभाग में 26 नए डीबीईओ की पोस्टिंग, 24 के तबादले
प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही शिक्षा विभाग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा सचिव ज्योति यादव द्वारा जारी आदेश के तहत 26 नवनियुक्त उपशिक्षा अधिकारियों (DBEO) को विकासखंडों में तैनाती दी गई है, जबकि पहले से तैनात 24 उपशिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वर्तमान में सीमेट (SIEMAT) में प्रशिक्षण ले रहे नवनियुक्त अधिकारी प्रशिक्षण पूरा होते ही अपने कार्यभार ग्रहण करेंगे।
नवनियुक्त उपशिक्षा अधिकारियों की तैनाती सूची:
-
गढ़वाल मंडल: अभिषेक त्रिपाठी (भटवाड़ी), विक्रांत सिंह (मोरी), आलोक भट्ट (चिन्यालीसौड़), चेतना रावत (देवाल), नीशू सैनी (थराली), अंकुश सिंह बिष्ट (पोखरी), दीपिका परिहार (भिलंगना), गौरव मैठाणी (नैनीडांडा), नैंसी कर्णवाल (कोट), शबनम (रिखणीखाल), तनीशा पांडे (पोखड़ा), रुचि (चकराता) और तेजस्विता आर्य (जखोली)।
-
कुमाऊं मंडल: भीम सिंह (धारचूला), विवेक पांडे (गंगोलीहाट), निधि (गरुड़), हरिओम सिंह (कपकोट), अजय कुमार सिंह (भैसियाछाना), त्रिभुवन सिंह जैम्याल (धौलादेवी), स्वाति देवी (ताकुला), अवधेश कुमार (स्याल्दे), दीपाली बडशिलिया (बाराकोट), रचना सिंह (पाटी), किशन आनंद (चंपावत), विजय सिंह बिष्ट (धारी) और प्रदीप प्रसाद (बेतालघाट)।

