देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को कभी आईपीएस (IPS) अधिकारी, कभी रॉ (RAW) एजेंट तो कभी सेना का बड़ा अफसर बताकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की। पकड़े गए आरोपी की पहचान यशवर्धन के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी एस. रामास्वामी का बेटा है।
रूटीन चेकिंग के दौरान चढ़ा हत्थे पुलिस के अनुसार, आरोपी यशवर्धन को गुरुवार को मसूरी रोड पर एक नियमित चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और वर्दी बरामद हुई।
फर्जी वर्दियां, आईकार्ड और वायरलेस सेट बरामद
पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ठगी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कई संदिग्ध सामान मिला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
-
5 फर्जी पहचान पत्र (ID Cards)
-
8 विजिटिंग कार्ड
-
पुलिस और सेना से जुड़े 25 लोगो (Logos)
-
सेना और अर्धसैनिक बलों की 3 वर्दियां
-
फर्जी रिबन और एक लैपटॉप
-
एक वायरलेस सेट बरामद किया है।
पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने अब तक किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये की चपत लगाई है।

