ऋषिकेश: डीएम सविन बंसल ने दावा किया है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ऋषिकेश की सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। लगातार अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। यदि कार्रवाई के बाद भी लोग अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं तो सख्त एक्शन भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ होगा।
डीएम ने बताया कि चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश पहुंचते हैं। यहां से ही श्रद्धालु अपना ऑफलाइन पंजीकरण भी करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी घाट भरत मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए भी पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को पैदल चलने में परेशानी ना हो इसके लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई समय-समय पर की जाती रहती है।
अभी भी चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। जिससे कि श्रद्धालुओं को पैदल चलने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

