हरिद्वार (24 सितंबर 2026): पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह की अध्यक्षता में भव्य सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों और पुलिस लाइन से आए पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया।

समस्याओं का तुरंत समाधान और निर्देश
सैनिक सम्मेलन की शुरुआत करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों का कुशल-क्षेम जाना और उनकी व्यावहारिक व विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। एसएसपी ने अपने स्तर की समस्याओं का तुरंत (ऑन द स्पॉट) समाधान किया, जबकि शासन और मुख्यालय स्तर से संबंधित शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

32 जवानों को मिला ‘मैन ऑफ द मंथ’ का सम्मान
सम्मेलन के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता का बेहतर प्रदर्शन करने, जटिल अपराधों का खुलासा करने और जनहित में सराहनीय कार्य करने वाले 32 जवानों को ‘मैन ऑफ द मंथ (अगस्त 2026)’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

जन्माष्टमी झांकियों के विजेताओं को नगद पुरस्कार
जन्माष्टमी पर्व पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में विभिन्न थानों व शाखाओं द्वारा लगाई गई झांकियों के विजेताओं की भी घोषणा की गई और प्रभारियों को नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया:
-
प्रथम स्थान: पुलिस दूरसंचार
-
द्वितीय स्थान: फायर सर्विस
-
तृतीय स्थान: थाना सिडकुल
‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ (अगस्त 2026)’ सम्मानित कार्मिकों की सूची:
-
कलियर मेला सैल: हे0का0 395 जय प्रकाश, हे0का0 83 संजयराम, का0 163 सचिन, होमगार्ड 4060 शेखर सैनी
-
कोतवाली नगर: का0 1547 आशीष अधिकारी
-
कोतवाली श्यामपुर: अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड, हे0का0 178 विकास भट्ट, का0 442 सुशील चौहान
-
कनखल: अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी, का0 1394 करम सिंह, का0 429 नवीन क्षेत्री
-
ज्वालापुर: का0 1412 अर्जुन चौहान
-
बहादराबाद: का0 754 पंकज बिष्ट
-
रानीपुर: म0उ0नि0 संदीपा भण्डारी
-
सिड़कुल: हे0का0 155 संजय
-
गंगनहर: हे0का0 173 दिनेश गुप्ता
-
मंगलौर: उ0नि0 जगमोहन रमोला, अ0उ0नि0 श्याम बाबू
-
कलियर: हे0का0 426 भादूराम वर्मा
-
लक्सर: व0उ0नि0 नितिन चौहान
-
सीआईयू रुड़की: का0 1580 राहुल नेगी
-
सीपीयू हरिद्वार: उ0नि0 विनोद चौहान
-
यातायात हरिद्वार: अ0उ0नि0 बिरेन्द्र पाण्डेय, होमगार्ड 2322 मदनपाल
-
म० सुरक्षा हेल्पलाईन हरिद्वार: म0 होमगार्ड 2203 सोनिया
-
जल पुलिस: उ0नि0 इखलाख, हे0का0 विशाल सिंह
-
फायर स्टेशन मायापुर: फायरमैन मातबर सिंह
-
स्था० अभि० इकाई, हरिद्वार: उ0नि0 फरमान अली
-
पुलिस दूर संचार: मुख्य आरक्षी 186 आशीष कुमार
-
पुलिस लाईन हरिद्वार: उ0नि0 भारत सिंह रावत, हे0का0 34 नरेश

