

ऋषिकेश: उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने कमर कस ली है। पार्टी का दावा है कि चुनाव में उत्तराखंड की 70 सीटों पर वह अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी का व्यापार प्रकोष्ठ अहम जिम्मेदारी निभाएगा।
बता दे कि हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने बताया कि जल्दी ही हर घर चर्चा हर घर पर्चा कार्यक्रम शुरू होगा। जिसके तहत राज्य की जनता को राष्ट्रीय दलों के द्वारा फूट डालो राज करो की नीति का खुलासा होगा। चुनाव में 70 सीटों पर विजय हासिल करने के लिए भी कई अहम कार्यक्रम होंगे। फिलहाल पार्टी की ओर से व्यापार प्रकोष्ठ को बढ़ावा दिया जा रहा है।
व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार शुरू कर दिया है। अभी संतोष पैन्यूली को केंद्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पार्टी से जुड़े कई सदस्यों को अहम जिम्मेदारी देकर अभी से व्यापारियों के हितों में काम करने के लिए निर्देशित किया गया है। सुमित अरोड़ा ने बताया कि संदीप अग्रवाल केंद्रीय महामंत्री, प्रदीप शर्मा, चंद्रशेखर गोस्वामी, लखपत भंडारी, जयंती प्रसाद अमोली को केंद्रीय उपाध्यक्ष, आनंद सिंह बिष्ट व चंद्र मोहन गुसाई केंद्रीय महामंत्री, राज सिंह बिष्ट, राज कांडपाल सौरभ अरोड़ा, नितिन वाधवल केंद्रीय सचिव, मनोज बोरा सोशल मीडिया प्रभारी, दीपचंद शर्मा संगठन मंत्री और जितेंद्र विज को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।







