ऋषिकेश: उत्तराखंड की राजनीति में अभी से 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, ऋषिकेश विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और तेज-तर्रार नेता जयेंद्र रमोला ने अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर राजनीतिक पारा गर्मा दिया है।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनावी मैदान में उतर चुके रमोला भले ही पिछली बार जीत हासिल करने से चूक गए थे, लेकिन उनका राजनीतिक उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है। चुनाव में हार के बाद से ही वह लगातार ‘ग्राउंड जीरो’ पर सक्रिय हैं और जनता के बीच रहकर एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
जनता की समस्याओं और मुद्दों को सड़क से लेकर मुखरता से उठाने वाले जयेंद्र रमोला ने पूरा विश्वास जताया है कि कांग्रेस हाईकमान उनकी मेहनत, लगन और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए 2027 के चुनाव में एक बार फिर उन पर भरोसा जताएगा और ऋषिकेश सीट से पार्टी का टिकट देगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि इस बार ऋषिकेश की जनता उन्हें अपना पूरा समर्थन देकर विधानसभा भेजने का काम करेगी।

