




ऋषिकेश:
ऋषिकेश के देहरादून रोड तिराहे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लेनदेन पर टैक्स लगाए जाने के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर सौरव दुबे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकार ने आम जनता और छोटे दुकानदारों को डिजिटल भुगतान की आदत ढाली और अब उस पर टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों या छोटे दुकानदारों पर डिजिटल लेनदेन का टैक्स थोपा गया, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। दुकानदारों के पास वस्तुओं के दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा, जिससे महंगाई और बढ़ेगी।
युवा कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि UPI और डिजिटल भुगतान पर किसी भी तरह का टैक्स न लगाया जाए और इस जनविरोधी नीति को तुरंत रद्द किया जाए।

