
ऋषिकेश: आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देशानुसार ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी टीम ने 2 और 3 नवंबर 2026 को हरिपुर कलां, कृष्णा नगर कॉलोनी, छिदरवाला एवं गुमानीवाला क्षेत्रों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया।
इस दो दिनीय विशेष अभियान के दौरान टीम ने कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लगभग 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बियर बरामद की है।
- दिनांक 02 नवंबर (रात्रि दबिश): हरिपुर कलां क्षेत्र में देर रात छापेमारी के दौरान टीम ने 01 महिला और 01 पुरुष को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हरियाणा मार्का (हरियाणा ब्रांड) की 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
- दिनांक 03 नवंबर: टीम ने अवैध शराब की बिक्री में लिप्त 02 अन्य अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनके पास से 40 कैन/बोतल बियर, 60 पव्वे और 10 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
- सागर पुत्र हरीश (निवासी: हिसार, हरियाणा)
- प्रीति पत्नी सुनील (निवासी: हरिपुर कलां, ऋषिकेश)
- चंद्रप्रकाश पुत्र कांता प्रसाद (निवासी: हरिपुर कलां, देहरादून)
- ओमप्रकाश पुत्र दिलीप सिंह (निवासी: थानों, रायवाला, देहरादून)
कानूनी कार्रवाई: गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल आबकारी टीम
श्रीमती प्रेरणा बिष्ट (आबकारी निरीक्षक) के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में निम्नलिखित आबकारी कर्मी शामिल रहे:
- उप आबकारी निरीक्षक: आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह
- प्रधान आबकारी सिपाही: दीपा डोबरियाल
- आबकारी सिपाही: अंकित कुमार, आशीष चौहान, सोनम पवार, रेशमा चौहान
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

