उत्तराखंड: देहरादून जिले में छह पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी/सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं और सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
आदेश के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर बनाया गया है। अब वे प्रेमनगर सर्किल के अंतर्गत थाना प्रेमनगर, सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू और पीएसी से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही अगले आदेश तक उन्हें विकासनगर सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीएम हेल्पलाइन, होमिसाइड सेल, महिला हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन जैसे विभाग शामिल रहेंगे।
स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया है। वे अब कोतवाली नगर, थाना वसंत विहार, पुलिस लाइन और अन्य संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश बनाया गया है। उनके अधीन कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायवाला और थाना रानीपोखरी रहेंगे।
जगदीश चंद्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वे यातायात व्यवस्था के साथ-साथ प्रधान लिपिक, भवन, आंकिक शाखा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, हाईकोर्ट/समन सेल, लोक सूचना और सीसीओआर/डीसीओआर से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे। साथ ही अगले आदेश तक उन्हें मसूरी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाना और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी करना है।

