


ऋषिकेश: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऋषिकेश में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा चंद्रेश्वर नगर स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू हुई और मुख्य मार्ग से होते हुए त्रिवेणी घाट पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। यात्रा में शामिल सैकड़ो लोगों ने जमकर भारत माता की जय के नारे लगाये और वतन के लिए मर मिटने की कसमें खाई। देश भक्ति के नारों के बीच हर हाथ में लहराते तिरंगे ने पूरे शहर का वातावरण इस कदर देश भक्ति में रमाया की शहर के लोगों के अलावा पर्यटक भी देश के लिए बलिदान होने वाले वीरों को याद करते नजर आए।

त्रिवेणी घाट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जहां लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना को जागृत करना रहा वहीं देश के लिए शहीद हुए वीरों को याद करना रहा। पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा बहुत ही यादगार बन गई है क्योंकि गणतंत्र दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा में युवाओं ने 2047 तक बनने वाले विकसित भारत मे अपना अहम योगदान देने का संकल्प लिया है। वह देश के सभी युवाओं से भी अपील करते है कि वह दल दल में न बंटकर प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहयोगी बने।







