


हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीसीआर भवन पहुंचे। उन्होंने मेले की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक की और राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया।
इन स्थायी कार्यों की कुल लागत 234.55 करोड़ रुपये है। इनका उद्देश्य कुंभ मेले का सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन करना और हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को मजबूत बनाना है।
शिलान्यास किए गए प्रमुख कार्य
घाट निर्माण और सिंचाई अवसंरचना – कुल 7 कार्य, लागत 70.54 करोड़
सड़क और परिवहन अवसंरचना – कुल 12 कार्य, लागत 127.23 करोड़
पेयजल और जल आपूर्ति अवसंरचना – कुल 9 कार्य, लागत 18.11 करोड़
श्रद्धालु सुविधाएँ और सहायक अवसंरचना – कुल 6 कार्य, लागत 18.67 करोड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से न केवल कुंभ मेला सफल और सुरक्षित होगा, बल्कि शहर की अवसंरचना और सुविधाएं भी बेहतर होंगी।







