हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों पर हरिद्वार यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और स्कूली बच्चों की यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाना था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों, मॉडिफाइड बसों और बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर नकेल कसी।

नशे में बस चला रहा था चालक, बच्चों को सुरक्षित दूसरी बस से भेजा
चेकिंग के दौरान एक बेहद गंभीर मामला सामने आया, जहां एक स्कूल बस का चालक शराब के नशे में धुत होकर बच्चों से भरी बस चला रहा था। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने तुरंत बस को रुकवाया और सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से दूसरी स्कूल बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। आरोपी चालक के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

298 वाहनों के चालान, 7 बसें सीज
अभियान के दौरान यातायात पुलिस, सीपीयू (CPU) टीम और परिवहन विभाग द्वारा नियम तोड़ने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
-
कुल 298 वाहनों के चालान किए गए।
-
गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 7 बसों को सीज कर दिया गया।
अभियान में शामिल अधिकारी
इस संयुक्त चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे:
-
बिपेंद्र कुमार (पुलिस उपाधीक्षक यातायात)
-
निखिल शर्मा (एआरटीओ)
-
श्रीमती नेहा झा (एआरटीओ)
-
संदीप सिंह नेगी (प्रभारी निरीक्षक यातायात)
-
मोहित कुमार (उपनिरीक्षक यातायात)
-
मुकेश कुमार (उपनिरीक्षक यातायात)
-
अश्विनी कुमार (उपनिरीक्षक परिवहन)
प्रशासन की सख्त चेतावनी और अपील यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाना, बिना वैध कागजातों के गाड़ी दौड़ाना या यातायात नियमों का उल्लंघन करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने सभी दस्तावेज़ पूरे रखें और नियमों का पालन करें। विशेष रूप से स्कूल प्रबंधन और बस चालकों को हिदायत दी गई है कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। पुलिस ने साफ किया है कि

