हरिद्वार। “सेवा संकल्प अभियान” के तहत युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा 07 से 09 अक्टूबर 2026 तक जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में कराटे, जूडो, कबड्डी, योगा और कुश्ती शामिल हैं, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं अपना दमखम दिखाएंगे।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भण्डारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं को लेकर जिला खेल कार्यालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्रतियोगिताओं का शेड्यूल एवं विवरण:
-
कराटे (अंडर-21 बालक/बालिका):
-
तिथि व समय: 07 अक्टूबर 2026, प्रातः 08:00 बजे से
-
स्थान: मल्टीपरपज हॉल, वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, रोशनाबाद
-
संपर्क: करुणानिधि पाण्डेय (8126162984)
-
-
जूडो (अंडर-14 एवं अंडर-18 बालक/बालिका):
-
तिथि व समय: 09 अक्टूबर 2026, प्रातः 08:00 बजे से
-
स्थान: मल्टीपरपज हॉल, योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद
-
संपर्क: आदित्य गुप्ता (7017512004)
-
-
कबड्डी (अंडर-16 बालक/बालिका):
-
-
तिथि व समय: 09 अक्टूबर 2026, प्रातः 08:00 बजे से
-
स्थान: मल्टीपरपज हॉल, वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, रोशनाबाद
-
संपर्क: गौरव कुमार (9149120171)
-
-
योगा (अंडर-17 बालक/बालिका):
-
तिथि व समय: 09 अक्टूबर 2026, प्रातः 08:00 बजे से
-
स्थान: मल्टीपरपज हॉल, योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद
-
संपर्क: सुश्री शिवानी नैथानी (724997887)
-
- कुश्ती (अंडर-14 एवं अंडर-18 केवल बालक):
-
तिथि व समय: 09 अक्टूबर 2026, प्रातः 08:00 बजे से
-
स्थान: मल्टीपरपज हॉल, वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, रोशनाबाद
-
संपर्क: अक्षय राठी (9012435638)
-
जिला खेल कार्यालय ने हरिद्वार जिले के सभी विद्यालयों, खेल संस्थानों, क्लबों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन प्रतियोगिताओं में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

