




ऋषिकेश। कांवड़ मेले के दौरान लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में 10 और 11 अगस्त 2026 को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार कांवड़ यात्रा मार्ग में स्थित शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दोनों दिन अवकाश रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के चलते ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सड़कों पर यातायात का दबाव और भीड़ बढ़ने से स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी तथा सुरक्षा संबंधी जोखिम हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि संबंधित विद्यालयों को आदेश की सूचना दे दी गई है और 10 एवं 11 अगस्त को विद्यालय बंद रखने के निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
ANH NEWS18 — सही खबर, सही समय पर।

