




हरिद्वार। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस कप्तान (SSP) हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को झबरेड़ा पुलिस टीम लाठरदेवा शेख के पास गश्त और चेकिंग पर तैनात थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 315 बोर का 01 अवैध तमंचा और 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सारिक पुत्र गुलफाम, निवासी ग्राम तेलीवाला (कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार) बताया।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
अवैध अस्लाह की बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली झबरेड़ा में आर्म्स एक्ट (मु०अ०सं०- 138/26 धारा 3/25 (1-बी) (ए)) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
-
उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) नीरज रावत
-
कांस्टेबल नसीबुद्दीन

