




ऋषिकेश/डोईवाला: अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी आयुक्त महोदया एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त (गढ़वाल मंडल) के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ऋषिकेश आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 सितंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने नकरौंदा और डोईवाला क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 पेटी अवैध शराब बरामद की:
-
नकरौंदा टी-पॉइंट: यहां से आरोपी विजय सिंह (पुत्र नरसिंह, निवासी नकरौंदा) को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 2 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
-
पंवार एनक्लेव (नकरौंदा): ‘एमपी रेस्टोरेंट’ में तलाशी के दौरान 9 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। मौके पर शराब बेचते हुए आरोपी रिंकू सरोज (पुत्र नियुक्त सरोज, मूल निवासी मऊ, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी केयर ऑफ मुकेश पंवार, पंवार एनक्लेव, नकरौंदा) को गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अवैध शराब के भंडारण और बिक्री के जुर्म में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली आबकारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, आबकारी हेड कांस्टेबल दीपा डोबरियाल तथा आबकारी कांस्टेबल रीना, आशीष चौहान, रेशमा चौहान और सोनम पंवार शामिल रहे।

