ऋषिकेश:
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने गुमानीवाला क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी कर जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हार-जीत की बाजी लगा रहे 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2,80,130 रुपये की नकदी, 208 ताश के पत्ते और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
होटल के कमरे में चल रहा था खेल
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस 17 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था और चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान श्यामपुर क्षेत्र के गुमानीवाला स्थित ‘होटल सदमार्ग परिवार’ में चेकिंग की गई। पुलिस टीम जब होटल के प्रथम तल पर पहुंची, तो कमरा नंबर 102 से शोरगुल सुनाई दिया। कमरे का दरवाजा खटखटाने पर अंदर 10 व्यक्ति गोल घेरा बनाकर बैठे मिले, जिनके बीच ताश के पत्ते और नकदी फैली हुई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को मौके पर ही दबोच लिया।
बरामदगी का विवरण
- नकदी: ₹2,80,130/-
- ताश के पत्ते: कुल 208 (52-52 पत्तों के 4 सेट)
- मोबाइल फोन: अभियुक्तों की जामा तलाशी से विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते:
- रविन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व. मेहताब सिंह रावत, निवासी- चोरखेड़ा (पौड़ी गढ़वाल), हाल निवासी- पशुलोक विस्थापित, ऋषिकेश (उम्र 34 वर्ष)
- अभिषेक रौतेला पुत्र महिपाल सिंह रौतेला, निवासी- लक्ष्मण झूला रोड, ऋषिकेश (उम्र 26 वर्ष)
- मनोज पुत्र राय सिंह, निवासी- गुमानीवाला, ऋषिकेश (उम्र 33 वर्ष)
- संजय प्रजापति पुत्र स्व. ऋषिराम, निवासी- आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश (उम्र 32 वर्ष)
- कमल प्रजापति पुत्र सुनील कुमार, निवासी- आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश (उम्र 25 वर्ष)
- अजय प्रजापति पुत्र गेंदा लाल, निवासी- आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश (उम्र 32 वर्ष)
- शंकर प्रजापति पुत्र हप्पू प्रजापति, निवासी- आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश (उम्र 28 वर्ष)
- मोहित पुत्र स्व. सतीश कुमार, निवासी- भरत विहार, ऋषिकेश (उम्र 31 वर्ष)
- ऋषि पुत्र स्व. ज्ञानचन्द, निवासी- चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश (उम्र 45 वर्ष)
- सुल्तान सिंह पुत्र स्व. गंगा सिंह, निवासी- गुमानीवाला, ऋषिकेश (उम्र 53 वर्ष)
कोतवाली ऋषिकेश पर सभी आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी, चौकी श्यामपुर प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित चौधरी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

