ऋषिकेश:
ऋषिकेश के निकट नेपाली फार्म स्थित अनिल फार्म में ‘आरोग्य गरबा एवं डांडिया उत्सव-2026 सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता चमन सिंह पोखरियाल, समाजसेवी डॉ. राजे नेगी और दिनेश पैन्यूली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. राजे नेगी ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध भारतीय परंपराओं से जोड़ने और समाज में आपसी सौहार्द व भाईचारा बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन अमित राणा, अंजना रतूड़ी और ललिता रावत ने संयुक्त रूप से किया, जबकि पूरे आयोजन का संयोजन आराधना और अभिषेक रांगड़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कलाप्रेमी मौजूद रहे।

