




पौड़ी: की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम और साक्ष्यों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक व सामाजिक बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में राज्य मंत्री अनुराधा वालिया द्वारा दिए गए बयान पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कड़ा पलटवार करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और सामने आए दावों की गंभीरता से पड़ताल करने की मांग की है।
उर्मिला सनावर ने स्पष्ट किया है कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड से जुड़े हर पहलू और वीआईपी से संबंधित दावों की पारदर्शी तरीके से जांच होना बेहद आवश्यक है।
साक्ष्य और एसआईटी के समक्ष बयान का दावा
उर्मिला सनावर इस मामले में पहले भी कई गंभीर दावे कर चुकी हैं। जनवरी 2026 में देहरादून प्रवास के दौरान उन्होंने मीडिया के सामने दावा किया था कि उनके पास अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने इन साक्ष्यों को जांच एजेंसियों और एसआईटी (SIT) के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही थी।
बयानबाज़ी से गरमाया माहौल मामले में वीआईपी के नाम को लेकर लगातार अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। राज्य मंत्री अनुराधा वालिया की टिप्पणी के बाद उर्मिला सनावर के तीखे जवाब से सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है।
अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उर्मिला के इस पलटवार के बाद एक बार फिर जांच की दिशा और वीआईपी के नाम को सार्वजनिक करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

