टिहरी:
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए खाड़खाला के पास से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है।
एसएसपी श्वेता चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई बीपुरम चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसके पास से स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौतम, निवासी शांति नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

