
ऋषिकेश, 30 अक्टूबर 2026:
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) के कॉरपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश स्थित रामंजरी ऑडिटोरियम में दो दिवसीय राष्ट्रीय मानव संसाधन सम्मेलन ‘विमर्श 2026’ का शुभारंभ हो गया है। 30 और 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस सम्मेलन का मुख्य विषय “कार्यकाल 2026: भारत के नए श्रम कोड के लिए संगठनात्मक तत्परता को बढ़ावा देना” है।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने श्रम-कानूनों के बदलते परिदृश्य को समझने और नियामक सुधारों को प्रभावी कार्यप्रणालियों में ढालने के लिए संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यबल को संगठन की सबसे मूल्यवान संपत्ति बताते हुए एचआर (मानव संसाधन) पेशेवरों से भविष्य के अनुकूल और समावेशी कार्य संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) डॉ. ओंकार शर्मा द्वारा “फ्रॉम रिफॉर्म विजन टू फोर लेबर कोड्स: द लेजिस्लेटिव जर्नी” विषय पर भारत के श्रम-कानून ढांचे के विकास और इसके क्रियान्वयन के प्रमुख सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया।
स्वामी योगस्वरूपानंद ने सत्र को संबोधित करते हुए योग के सिद्धांतों, नैतिक आचरण और निस्वार्थ सेवा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

वहीं ‘लेबर कोड रेडिनेस कंपेंडियम’ का विमोचन: सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों को नए श्रम कोड की समझ और व्यावहारिक समाधान प्रदान करने के लिए इस विशेष संदर्भ संसाधन का विमोचन किया गया।
इस उद्घाटन सत्र में श्रम प्रशासन, मानव संसाधन और उद्योग जगत के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ विनय त्रिवेदी (पूर्व उप महानिदेशक, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार), रुषपन चोपड़ा (एसोसिएट पार्टनर, एस.एस. राणा एंड कंपनी), आशिष कौल (वरिष्ठ निदेशक, सलाहकार और व्यवसाय प्रमुख – पीएसई, एसएचआरएम), डॉ. एएन त्रिपाठी (मुख्य महाप्रबंधक – मा.सं.-प्रशासन, कॉर्पोरेट संचार, टीएचडीसीआईएल) शामिल हुए।

