ऋषिकेश: पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मुस्तैद हो गई है।
जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गंगा घाटों और तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस की टीमें विभिन्न घाटों पर लाउडस्पीकर और अनाउंसमेंट (मुनादी) के माध्यम से लोगों को सचेत कर रही हैं। तटीय इलाकों और घाटों पर मौजूद स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की जा रही है कि वे नदी के किनारे से दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और जलस्तर बढ़ने के दौरान गंगा में स्नान या आवाजाही करने से बचें।
प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाई हुई है और लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है

