




देहरादून, 29 अगस्त 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा शनिवार को पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।
कर्तव्यपालन में उत्कृष्ट और सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 43 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को एसएसपी देहरादून ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी जवानों को भविष्य में भी इसी निष्ठा और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

विशेष कार्य के लिए सम्मान:
-
सुश्री वन्दना वर्मा: असम के जोराघाट में 14 जून 2026 को शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के पार्थिव शरीर को देहरादून स्थित उनके आवास तक निर्बाध पहुंचाने की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए विंग कमांडर अंशुल चतुर्वेदी द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र से सम्मानित की गईं।
-
अ0उ0नि0ना0पु0 विजय प्रसाद रतूड़ी: दून चिकित्सालय चौक पर ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और कड़ी मेहनत के लिए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किए गए।
‘मैन ऑफ द मंथ’ से सम्मानित पुलिसकर्मी: सम्मेलन के दौरान विभिन्न थानों, कोतवाली और शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ के खिताब से नवाजा गया। प्रमुख रूप से:
-
थाना बसंत बिहार: थानाध्यक्ष शैंकी कुमार, व0उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल, उ0नि0 सुनील नेगी, अ0उ0नि0 महेंद्र सिंह नेगी, कां. जितेंद्र कुमार, कां. हेमवती नंदन बहुगुणा।
-
पुलिस लाईन देहरादून: हे.कां. शैलेंद्र सिंह, हे.कां. अरविंद कंडारी, कां. प्रमोद रावत, हे.कां. कुलदीप विद्यार्थी, हे.कां. अजय शाह, म.कां. प्रेमा बिष्ट।
-
साइबर सेल: हे.कां. भरत रावत, म.कां. रचना।
-
यातायात टीम: अ0उ0नि0 योगेंद्र सिंह, महिला कां. आरती, होमगार्ड शैलेंद्र पाल।
- विभिन्न थानों/कोतवाली के जवान: कोतवाली डालनवाला से उ0नि0 अश्वनी बलूनी, कोतवाली ऋषिकेश से कां. सौरभ वालिया व कां. संदीप छावड़ी, रायपुर से कां. प्रदीप फर्स्वाण व कां. प्रवीन पंवार, डोईवाला से उ0नि0 कमलेश गौड़ व कां. दिनेश रावत, मसूरी से उ0नि0 पंकज महिपाल व कां. धर्मेंद्र कुमार, 40वीं वाहिनी पीएसी से अ0उ0नि0 निशा राणा व म.हे.कां. पम्मी झा, इसके अलावा प्रेमनगर, राजपुर, कैंट, सेलाकुई, रायवाला, विकासनगर, पटेलनगर, रानीपोखरी, नेहरू कॉलोनी, दूरसंचार तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) के जवानों को सम्मानित किया गया।

