




देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर जिले में पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए वृहद स्तर पर “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” चलाया। 29 और 30 अगस्त की दरमियानी रात भारी बारिश के बीच नगर और देहात क्षेत्रों के सभी थाना क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों (CO) के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के मुख्य बिंदु:
-
संदिग्धों पर कार्रवाई: रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 700 से अधिक व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ की गई। इनमें से 27 संदिग्धों को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की गई।

-
पुलिस एक्ट के तहत चालान: नियमों का उल्लंघन करने पर 54 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और ₹23,500 का जुर्माना वसूला गया।

-
ड्रंक ड्राइविंग पर शिकंजा: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 चालकों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया गया।
-
एमवी एक्ट की कार्रवाई: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 71/72 वाहन चालकों का मोटर वाहन (एमवी) एक्ट के तहत चालान कर ₹44,500 का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, 23 चालकों के माननीय न्यायालय के चालान
एसएसपी देहरादून ने बताया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

