




देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विज़न के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय चरस तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त की रात नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिहान (उम्र 30 वर्ष), पुत्र नजम आलम, निवासी मोहल्ला पठानपुरा खंड-04, देवबंद, थाना देवबंद (जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह यह चरस देवबंद, सहारनपुर से तस्करी कर देहरादून लाया था और इसे यहां स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की फिराक में था।
दिल्ली से भी जा चुका है जेल आरोपी रिहान का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह इससे पूर्व भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दिल्ली के क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट (मु0अ0सं0 259/24, धारा 8/20/29) के तहत जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित (चौकी प्रभारी फव्वारा)
-
हेड कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार
-
कांस्टेबल राविन्द्र

