




हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिला पर्यटन कार्यालय में स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में मंगलवार को विभिन्न राज्यों से आए 529 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कराया।
पर्यटन विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, आज पंजीकृत हुए कुल 529 यात्रियों में से:
-
बद्रीनाथ धाम: 168 यात्री
-
केदारनाथ धाम: 149 यात्री
-
गंगोत्री धाम: 105 यात्री
-
यमोनोत्री धाम: 105 यात्री
-
हेमकुंड साहिब: 02 यात्री
अब तक करीब 4.89 लाख पंजीकरण
जिला पर्यटन कार्यालय, हरिद्वार के आंकड़े बताते हैं कि हरिद्वार यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 4,88,585 (चार लाख अठासी हजार पांच सौ पचासी) श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर सुगमता से अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं और यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।

