देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में 04 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. (से. नि.) श्री गुरमीत सिंह और विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री को कान्हा जी की प्रतिमा भेंट कर उनका आभार जताया।

लोककलाकारों की प्रस्तुतियों से झूमे दर्शक जन्माष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गढ़ रतन श्री नरेंद्र सिंह नेगी, हेमंत बृजवासी, दर्शन फर्स्वाण, रेशमा शाह और करिश्मा शाह जैसे प्रसिद्ध लोकगायकों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों के गीतों और प्रदर्शन पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ले. ज. (से. नि.) श्री गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित अतिथियों व प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। साथ ही, उन्होंने इस शानदार और सफल आयोजन के लिए पुलिस परिवार की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस महानिदेशक ने समस्त प्रदेशवासियों को तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने दूनवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।