ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए अब मातृशक्ति ने कमान संभाल ली है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देश पर शहर के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं की विशेष टीमें बनाई जा रही हैं, जो गुप्तरूप से नशा तस्करों पर नजर रखेंगी।
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि ये गठित टीमें सीधे कोतवाली पुलिस के संपर्क में रहेंगी। किसी भी क्षेत्र में नशा बेचने या सप्लाई करने की जानकारी मिलते ही यह
उन्होंने आगे कहा कि गली-मोहल्लों में बिक रहे सूखे नशे पर रोक लगाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढील न बरतें और सख्त कदम उठाएं।
स्थानीय निवासियों का मानना है कि युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहे इस काले कारोबार को रोकने में महिलाओं की यह मुहिम बेहद असरदार साबित होगी। महिलाओं की सक्रियता से गली-मोहल्लों में सक्रिय छोटे नशा तस्करों पर शिकंजा कसना आसान हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में पनप रहे अपराधों पर भी लगाम लगेगी।
महिला टीम तुरंत पुलिस को सूचित करेगी। इसके बाद पुलिस की देखरेख में तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस नई रणनीति से पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत होगा और अपराधियों को छिपने का मौका नहीं मिलेगा।

